पिकअप – ट्रक की भिडंत, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 

टायर फटने के बाद ट्रक से हुई टक्कर

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पास शहडोल-बुढ़ार हाइवे मार्ग में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार पिकअप जो कि बुढ़ार से शहडोल की ओर मुर्गियाँ लोड कर आ रहा था जिसका टायर फटने से वह शहडोल से बुढ़ार की ओर जा रहे ट्रक से जा टकराया, जिससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, पिकअप चालक एवं ट्रक चालक तथा परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए। घटना शहडोल बुढार हाइवे में हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक एवं ट्रक चालक परिचालक जो कि बुरी तरह से जख्मी हुए थे, उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप में सवार दो युवकों के शव स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Next Post

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप युवक गिरफ्तार

Wed Mar 19 , 2025
बुरहानपुर, 19 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक पक्ष के लोगों के बीच उपजे आक्रोश पर पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए मामले को शांत करा लिया। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी […]

You May Like