नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी के संचार विभाग में मुख्य समन्वयक संजीव सिंह को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के लिए मुख्य मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां बताया कि 17 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाली वोटर अधिकार यात्रा के लिए श्री सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय मीडिया संयोजक टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि संजीव सिंह को मुख्य मीडिया संयोजक बनाया गय है और अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रकाश मीणा, सुश्री रितु चौधरी, सुश्री सुप्रिया भारद्वाज तथा डॉ. टीना करमवीर को संयोजक बनाया गया है।
