83 लाख की ठगी,दो शातिर आरोपी अरेस्ट

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने निवेश के नाम पर 83 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों मोहित महाजन 38 निवासी टेलीफोन नगर, इंदौर एवं निसार अली 39 निवासी लाबरिया भेरू, इंदौर को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने फरियादी को म्यूजिक इवेंट्स, टाइल्स–मार्बल और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के होलसेल व्यापार में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि ली.

आरोपियों ने शुरु में कुछ लाभ दे कर भरोसा जीतने के बाद, 83 लाख की धोखाधड़ी की. दोनों आरोपी पहले भी कई धोखाधड़ी मामलों में लिप्त रह चुके हैं. इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 91/25, धारा 406, 420, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जा रही है.

Next Post

ट्रैक्टर, ट्रक और बिजली विभाग के अधिकारी की इनोवा में भिड़ंत

Wed May 14 , 2025
कटनी: आए दिन होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा नेकनियति से जुहला ग्राम से लेकर मझगवां ग्राम के बीच मौजूद ब्लैक स्पॉटों में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला की शुरुआत तो की गई लेकिन विभाग के मंसूबे आज तक […]

You May Like