
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने प्रसिद्ध लोकगायिका और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को पार्टी में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर को टिकट देकर बीजेपी ने क्षेत्र में नया राजनीतिक समीकरण बना दिया है।
