जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर शंकर चौक में 28 जून को राजेश महोबिया 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मर्ग जांच में मामले की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की हत्या की गई थी कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका बड़ा भाई निकला जिसने संपत्ति विवाद पर उसे नाली में धक्का दे दिया जिससे आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक विशाल महोबिया 23 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर सुभाष नगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है उसके साथ मां विमला महोबिया, छोटा भाई विवेक महोबिया, नानी गोपा बाई साथ में रहते हैं उसके पिता राजेश महोबिया लगभग 10 वर्ष पहलेमां से अलग संजयनगर अधारताल में रहते हैं। 28 जून को संजय नगर शंकर चौक अपने मकान के पीछे नल के पास पापा गिरे पड़े थे जिन्हें चोटें थी। जिनकी विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
जांच में पाया गया कि राजेश महोबिया निवासी शंकर चौक संजय नगर अधारताल एवं परसू उर्फ पुरूषोत्तम महोबिया निवासी शंकर चौक संजयनगर अधारताल के बीच संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, तब परसू उर्फ पुरूषोत्तम महोबिया ने छोटे भाई राजेश महोबिया केा नाली में पटक दिया था, जिसके कारण सिर में चोट आ गयी थी जिसे इलाज के दौरान विक्टोरिया में भर्ती कराया गया दौरान उपचार के मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर परसू उर्फ पुरूषोत्तम अहिरवार 60 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल को गिरफ्तार कर लिया है।
