विशेष अभियान: 269 लीटर अवैध ताड़ी जप्त

आलीराजपुर । जिले में आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्यतः अवैध रूप से ताड़ी बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध केन्द्रित रहा। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग, मुखबिरों की सूचना, तथा गुप्त निगरानी के माध्यम से ऐसे स्थलों की पहचान करें जहाँ पर अवैध रूप से ताड़ी का संग्रहण, विक्रय या वितरण किया जा रहा हो।

इस अभियान मे पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई के दौरान जिले भर में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 प्रकरण कायम किए गए। इन प्रकरणों में कुल 269 लीटर ताड़ी अवैध रूप से संकलित एवं विक्रय की स्थिति में पाई गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया है।

Next Post

फरार ब्राउन शुगर सप्लायर पकड़ा गया,अवैध छुरा भी जप्त

Wed Jun 18 , 2025
बड़वाह. बड़वाह पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लायर वसीम पिता पीरू उर्फ हमीद खान निवासी मस्जिद चौक, बड़वाह को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक छुरा भी जप्त किया गया। इस अभियान को इंदौर ज़ोन के पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन