विवि: डॉ. एस पी उपाध्याय कुलसचिव नियुक्त, पदभार ग्रहण किया

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में नियमित कुलसचिव के रूप में डॉ. एस. पी. उपाध्याय की नियुक्ति हुई है। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में चयन समिति की अनुशंसा को स्वीकृति देते हुए उनकी नियुक्ति 05 वर्ष के लिए की गई है। शुक्रवार सायं उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है । पदभार ग्रहण करने के उपरांत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की । इस अवसर पर उपकुलसचिव सतीश कुमार, प्रो. अनिल जैन, प्रो अजीत जायसवाल, प्रो राजेंद्र यादव, प्रो भागवत, प्रो एम एल खान, डॉ. एस. पी. गादेवार, डॉ. केशव टेकाम, बृज भूषण सिंह, डॉ. अभिषेक जैन, दीपक शाक्य, डॉ. राकेश सोनी, इंजी राहुल गिरि, डॉ सीपी उपाध्याय, डॉ. विवेक जायसवाल सहित कई शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Next Post

7 घंटे बाद अंश का शव मिला ,मछली मारने गये थे तीन बच्चे  दो बच्चे बाल-बाल बचे

Fri Jun 27 , 2025
सिंगरौली। जिले के जयंत क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आया। जहां बारिश के मौसम में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चों में एक की जान चली गई। वही दो अन्य को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। घटना चौकी अंतर्गत जैतपुर स्मशान घाट के पास एक नाले में […]

You May Like