
इंदौर। मेट्रो रेल का आज सीएमआरएस ने अंतिम निरीक्षण पूरा किया । इस दौरान सुरक्षा कमिश्नर ने मेट्रो रेल का लवकुश चौराहे से मालवीय नगर तक 90 की स्पीड में टेस्ट किया। साथ ही उन्होंने चार स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
मेट्रो रेल की यात्री सुरक्षा और तकनीकी सत्यापन को लेकर सीएमआरएस ने आज मेघदूत से मालवीय नगर तक के खंड पर चार स्टेशनों का निरीक्षण किया।
आपातकालीन स्थिति में अग्नि सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण और परिचालन क्षमता और सुरक्षा मानकों को ध्यान कर 90 की स्पीड में ट्रेन की गति का परीक्षण किया गया।
सीएमआरएस ने निरीक्षण में पटरी और रोलिंग स्टॉक की सुरक्षा के लिए बेयरिंग की जांच की। सीएमआरएस का आज ही दौरा पूर्ण हो गया, जबकि 18 मार्च तक जांच करने वाले थे। इसकी वजह यह है कि मध्य प्रदेश मेट्रो के अधिकारियों ने सिविल और तकनीकी कार्य पूरी सतर्कता से किए है।
ध्यान रहे कि उक्त निरीक्षण यात्री परिचालन शुरू करने से पहले का अंतिम सुरक्षा सत्यापन का हिस्सा है। सीएमआरएस के निरीक्षण के साथ ही अगले 3 – 4 दिनों में दिल्ली से मेट्रो के सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर चौराहे तक संचालन की अनुमति जारी होने की संभावना है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार के तय एजेंडा में रामनवमी या माह अंत में मेट्रो गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे तक 17 किलोमीटर लंबी दूरी तय करना शुरू कर देगी।
