भजनलाल ने योग के साथ की नववर्ष की शुरूआत

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मकता और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ की।

श्री शर्मा ने वर्ष की शुरुआत अपनी टीम के साथ योग सत्र से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग एक अभ्यास होने के साथ स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर पहला कदम है। योगाभ्यास से मिली ऊर्जा से हम सब मिलकर राजस्थान के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि नए साल में सभी मिलकर स्वस्थ और खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Next Post

ट्यूनीशिया ने बिना दस्तावेज वाले 27 प्रवासियों के शव बरामद किए

Thu Jan 2 , 2025
ट्यूनिस, 02 जनवरी (वार्ता) ट्यूनीशियाई समुद्री गार्ड और नौसेना ने 27 शव बरामद किए हैं और 83 गैर-दस्तावेजी अप्रवासियों को बचाया है, जिनकी नावें स्फ़ैक्स प्रांत के दक्षिण-पूर्वी तट पर डूब गई थीं। यह जानकारी ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड ने गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से दी। नेशनल गार्ड […]

You May Like