कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत अ न्ना मोहल्ला में कलयुगी पुत्र ने पिता पर लकड़ी के पटा से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम स्नेहा बाल्मीक 19 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दादा नंदलाल विश्वकर्मा एवं चाचा रवि बाल्मीक का आपस में विवाद होने लगा, चाचा रवि बाल्मीक ने जान से मारने की नियत से पास पड़े लकड़ी के पटा से दादा नंदलाल विश्वकर्मा के सिर, हाथ एवं कलाई में मारकर चोटें पहॅुचा दीं.

दादा नंदलाल विश्वकर्मा बेहोश होकर गिर गये उसने दादी ममता बाल्मीक एवं पति क्रिश बाल्मीक को कॉल कर दादा नंदलाल विश्वकर्मा 75 वर्ष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी रवि बाल्मीक 57 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पटा जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Next Post

अचलेश्वर न्यास में अब नया नेतृत्व, बदला परिदृश्य

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर: अचलेश्वर महादेव न्यास के लिए हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद न्यासी पद पर महेश मुद्गगल ने 545 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि अध्यक्ष पद पर […]

You May Like

Play sound