बागली नगर परिषद आवारा पशुओं की समस्या को लेकर आदेश के दूसरे दिन आया एक्शन के मोड पर

नवभारत

बागली। सोमवार को नगर में विचरण कर रहे मवेशियों की धर पकड़ के पहले चरण में सूअर मालिकों को हिदायत देते हुए उन्हें सड़कों से हटाने के सख्त निर्देश जारी किए उसी के परिपालन में मंगलवार को सूअर पालको द्वारा नगर की विभिन्न गलियों में घूम रहे सुवंरों की धर पकड़ करते हुए उनके लिए बनाए गए निश्चित बाडे में रखने की व्यवस्था की गई। बागली सीएमओ प्रमोद कुमार बरवा ने बताया कि गोवंश मालिकों को भी सूचना दी जा रही है। वह स्वयं अपने पालतू गोवंश को सड़कों से और नगर की गलियों से हटाकर अपने-अपने घरो पर रख ले या गौशाला के सुपुर्द कर दे ऐसा नहीं करने की स्थिति में नगर परिषद स्वयं उन्हें टीम द्वारा पकड़वा कर उचित कार्रवाई करेगी मंगलवार को इसी आदेश के परिपालन में बागली नगर की विभिन्न गलियों से छोटे-बड़े लगभग 50 से अधिक सूअर उन्हीं के मालीको द्वारा पड़कर उन्हें उनके उचित स्थान पर पहुंचाया गया। बागली के नागरिकों का कहना है कि यह कार्रवाई उचित समय पर की जा रही है ।बस यह मुहिम बंद नहीं होना चाहिए कई बार मुहिम शुरू होती है लेकिन राज नीतिक दबाव के चलते मुहिम रास्ते में रुक जाती है और फिर वही स्थिति बन जाती है।

Next Post

ई रिक्शा चालक ने यात्री के चुरा लिए 20 हजार

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक ने यात्री की जेब में रखे नगदी 20 हजार रूपये चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि गेंदालाल बेन 31वर्ष निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईना बनाने का काम करता है। जिला सागर से आईना बेचकर वापस आ रहा था। […]

You May Like