ई रिक्शा चालक ने यात्री के चुरा लिए 20 हजार

जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक ने यात्री की जेब में रखे नगदी 20 हजार रूपये चुरा लिए।

पुलिस ने बताया कि गेंदालाल बेन 31वर्ष निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईना बनाने का काम करता है। जिला सागर से आईना बेचकर वापस आ रहा था। बस स्टेण्ड से उतरकर वापस घर जाने के लिये ई रिक्शा में बैठा था। ई रिक्शा में पूर्व से 2 अन्य लड़केे पीछे एवं एक लड़का चला रहा था। वह सामने चलाने वाले के साथ बैठा था। उस समय उसकी जेब में आईना बेचने के 20 हजार रूपये जींस के पेंट की जेब में रखे थे। ई रिक्शा चालक बस स्टेण्ड से अहिंसा चौक जाते समय हाथ से धक्का देकर ठीक से बैठने के लिये बोला और अहिंसा चौक के पास जाकर उसे ई रिक्शा खराब हो जाने का बहाना बना कर अहिंसा चौक ढींगरा होटल के सामने मेन रोड पर उतार दिया, फिर वह एक टू व्हीलर वाले से लिफ्ट लेकर कुछ दूर तक गया और उतरकर देखा उसकी जेब में रखे पैसे नहीं थे, उसकी जेब से पैसे ई रिक्शा चालक ने ही निकाले हैं।

Next Post

खजरी ग्रामवासी मिले सिद्धार्थ से, जल की बताई विकट समस्या..

Wed Jul 16 , 2025
नवभारत,न्यूज दमोह। ग्राम खजरी में जल संकट की गंभीर व बेबुस सुनार-2 योजना के अंतर्गत जल टंकी की मांग को लेकर बुधवार को विद्या रानी राठौर सहित समस्त ग्रामवासीयों खजरी ने मलैया मील पहुंचकर सिद्धार्थ मलैया को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम ग्राम खजरी के निवासी […]

You May Like

मनोरंजन