खजरी ग्रामवासी मिले सिद्धार्थ से, जल की बताई विकट समस्या..

नवभारत,न्यूज

दमोह। ग्राम खजरी में जल संकट की गंभीर व बेबुस सुनार-2 योजना के अंतर्गत जल टंकी की मांग को लेकर बुधवार को विद्या रानी राठौर सहित समस्त ग्रामवासीयों खजरी ने मलैया मील पहुंचकर सिद्धार्थ मलैया को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम ग्राम खजरी के निवासी हैं,आपके संज्ञान में यह गंभीर विषय लाना चाहते हैं कि हमारे ग्राम में विगत कई वर्षों से पेयजल की अत्यंत विकट समस्या बनी हुई है.गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. जब हेडपंप और कुएं सूख जाते हैं तथा ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है.यह स्थिति केवल महिला और बच्चों के लिए कष्ट दायक है, बल्कि पूरे ग्राम के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को प्रभावित कर रही है. आश्वासन प्राप्त हुआ था कि हमारे खजरी को बेबुस सुनार-2 बहु ग्राम जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जल टंकी की सुविधा प्रदान की जाएगी, यह योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत सराहनीय और प्रगतिशील पहल है. जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सतत जल आपूर्ति सुरक्षित करना है. परंतु अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि और आज तक ग्राम में उक्त योजना के अंतर्गत कोई भी जल टंकी स्वीकृत नहीं की है, हमारी इन सभी मांगों को लेकर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

Next Post

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटा

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर के पास एक्टिवा सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर छात्र का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राज हल्दकार 20 वर्ष निवासी शांतिनगर गली नम्बर 21 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि डीफार्म की पढाई कर रहा हैं। अपने घर से गली […]

You May Like