
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर के पास एक्टिवा सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर छात्र का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि राज हल्दकार 20 वर्ष निवासी शांतिनगर गली नम्बर 21 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि डीफार्म की पढाई कर रहा हैं। अपने घर से गली नम्बर 20 की ओर काली जी के मंडप के पास रोड किनारे मोबाइल से बात करते हुये जा रहा था। एक्टिवा में 2 लड़के आये और हाथ से मोबाइल झपटकर छीन कर भाग गये।
