अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक सहित 4 घायल

नवभारत, न्यूज

दमोह. जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलाई चौकी, हरसिद्धि माता मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक तीन पहिया (ऑटो रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो में सवार दंपति सहित 4 से 5 सवार बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया. बता दें कि इलाज कराने बांदकपुर जा रहे गोकुल पिता शंकु राज गौड़ उम्र करीब 56 वर्ष निवासी रामपुर को डॉक्टर ने ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया. वहीं ऑटो रिक्शा में मौजूद गुलाब बाई उम्र करीब 50 वर्ष का इलाज जारी है, चालक सहित दो से तीन और सवार घायलों का उपचार चल रहा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुल के शव का पंचनामा करने बिलाई चौकी प्रभारी मलखान सिंह,आरक्षक प्रशांत ने जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर जांच में लिया. वहीं ऑटो रिक्शा को पुलिस ने फिरहाल जप्त किया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू करदी है.

Next Post

अधारताल-गोहलपुर में चाकूबाजी, चार घायल 

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर। अधारताल व गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। अधारताल पुलिस ने बताया कि शंकर यादव 21वर्ष निवासी कछपुरा गणेश मडण्पम के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई एवं जेमेटो में डिलेवरी बॅाय का काम करता है, करोंदा तिराहा की तरफ […]

You May Like

Play sound