राष्ट्रपति ने राज्यसभा का सत्रावसान किया

नयी दिल्ली 22 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सचिवालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि गुरुवार को उच्च सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के बाद राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया।

मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था और 21 अगस्त को संपन्न हुआ। इस दौरान सदन की 21 बैठकें हुई।

 

Next Post

केंद्र में प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी,अलका अल्पसंख्यक आयोग में सचिव पदस्थ

Fri Aug 22 , 2025
नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने आज उच्च स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग मंत्रालयों और आयोगों में सचिव व विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन बदलावों […]

You May Like