गुरुग्राम, 20 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर के नंबर 1 ब्रेड ब्रांड और दुनिया की सबसे बड़ी बेक्ड फूड कंपनी ग्रुपो बिम्बो के तत्वावधान में बिम्बो बेकरीज इंडिया का हिस्सा हार्वेस्ट गोल्ड ने आज अपने वार्षिक ‘हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2026’ का सफल आयोजन किया। यह इस वैश्विक आयोजन का 11वां संस्करण था। इस रेस में परिवारों, फिटनेस प्रेमियों, रनिंग समूहों और सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वाले लोगों सहित 6,513 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह क्षेत्र के सबसे प्रेरणादायक सामुदायिक फिटनेस आयोजनों में से एक बन गया।
हर पंजीकरण के बदले हार्वेस्ट गोल्ड ने समुदाय के पोषण के अपने उद्देश्य के तहत 20 स्लाइस ब्रेड दान करने का संकल्प लिया था। इस वर्ष हार्वेस्ट गोल्ड ने कुल 1.3 लाख स्लाइस ब्रेड दान किए। रेस में चार श्रेणियां शामिल थीं-10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर दौड़ और 3 किलोमीटर वॉकथॉन। इन श्रेणियों के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग और क्षमता वाले प्रतिभागियों को इसमें शामिल होने का अवसर मिला।
बिम्बो बेकरीज इंडिया के प्रबंध निदेशक राज कंवर सिंह ने कहा, “हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस दुनिया की सबसे बड़ी उद्देश्य-आधारित दौड़ है। इस रेस का हर संस्करण हमें याद दिलाता है कि जब परिवार और समुदाय किसी साझा उद्देश्य के साथ मिलकर दौड़ते हैं, तो एक दौड़ का अर्थ कहीं अधिक बड़ा हो जाता है। हमारे लिए इस रेस में उठाया गया हर कदम केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मजबूत, संवेदनशील और एक-दूसरे की परवाह करने वाले समुदायों के निर्माण में भी योगदान देता है। यही भावना हमें हर वर्ष वापस आने के लिए प्रेरित करती है। स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रेड उपलब्ध कराने वाला हार्वेस्ट गोल्ड आगे भी पौष्टिक आहार के साथ-साथ अपने समुदायों के बीच स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और परस्पर देखभाल को बढ़ावा देता रहेगा।”
इस वर्ष गुरुग्राम में आयोजित ग्लोबल रेस में 6,513 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने और जरूरतमंद लोगों के पोषण में योगदान देने का प्रयास किया गया।
Next Post
युद्ध से तबाह गाजा में करीब तीन साल बाद बच्चों ने फिर शुरू की स्कूल की पढ़ाई
Sun Sep 20 , 2026
गाजा, 20 सितंबर (वार्ता) फिलिस्तीन की गाजा पट्टी में बच्चों ने करीब तीन साल के युद्ध के बाद शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की। बच्चे क्षतिग्रस्त स्कूलों, अस्थायी शिक्षण केंद्रों और तंबुओं में पढ़ाई के लिए पहुंचे। इस दौरान स्कूलों में डेस्क, किताबों और स्टेशनरी की कमी के […]

