इंडोनेशिया ने एएफसी अंडर17 एशियन कप में चीन पर आखिरी पलों में जीत दर्ज की

जेद्दा, (सऊदी अरब) 06 मई (वार्ता) इंडोनेशिया ने एएफसी अंडर 17 एशियन कप के अपने ग्रुप बी मुकाबले आखिरी समय में निर्णायक गोल दागकर चीन पर 1-0 पर जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गये इस मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी कीनू सेनजाया ने 87वें मिनट में यह एकमात्र गोल किया, जिसकी बदौलत उनकी टीम को तीन कीमती अंक हासिल हुए। चीन ने शुरुआत से खेल पर अपना दबदबा बनाये मैच पर नियंत्रण बनाये रखा औरकई मौके बनाए लेकिन इंडोनेशिया के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के कारण वह गोल नहीं कर पाया।

पहला हाफ रोहित रहा। ब्रेक के बाद भी चीन ने दबाव बनाना जारी रखा लेकिन इंडोनेशियाई गोलकीपर के आगे उसकी काबिलियत कम रही। मैच के आखिरी समय में सेनजाया ने एक लंबे पास का फायदा उठाया, ऑफसाइड ट्रैप को तोड़ा और मैच का एकमात्र निर्णयक गोल किया। चीन अपने अगले ग्रुप मैच में शनिवार को जापान से भिड़ेगा, इससे पहले जापान ने उसी ग्रुप में कतर को 3-1 से हराया था।

Next Post

आईपीएल के प्लेऑफ़ और फ़ाइनल की मेज़बानी छिनने से केएससीए निराश

Wed May 6 , 2026
बेंगलुरु, 06 मई (वार्ता) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ़ और फ़ाइनल की मेज़बानी के लिए नज़रअंदाज़ किए जाने पर अपनी निराशा ज़ाहिर की है, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा वेन्यू के बँटवारे को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। बुधवार (6 मई) […]

You May Like