सतना:तकनीक शिक्षा के माध्यम से रोजगार और मुखी शिक्षा पाने के लिए छात्रों के साथ जो जद्दोजहद चर्चा में आ रही हैं उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता जा सकता है तकनीक शिक्षा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करने की सरकारी कहानी अधूरी है बताया जा रहा है कि तकनीक शिक्षा के निजीकारण के आधार में प्रवेश पाने वाले छात्रों के भविष्य के खेलवाड किया जा रहा है।स्थानीय आईटीआई में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने और फॉर्म में किसी भी प्रकार का सुधार करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।
इसके ठीक बाद, 1 जुलाई को आवेदकों के लॉगिन पोर्टल पर ‘कामन रैंक’ प्रदर्शित कर दी जाएगी। यदि किसी छात्र के प्राप्तांकों में कोई गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो वे 1 व 2 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।इस आईटीआई में वर्तमान में कुल 15 ट्रेड संचालित हो रहे हैं, इन ट्रेडों में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), इलेक्ट्रीशियन (NCVT और SCVT), फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सोलर तकनीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल, वुड वर्किंग तकनीशियन (कारपेंटर) और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जिनमें कुल मिलाकर 500 सीटें उपलब्ध हैं।
तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगारोन्मुखी शिक्षा और बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले छात्रों की परेशानियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। छात्रों को प्रवेश से लेकर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों तक जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उससे यह सवाल उठने लगा है कि तकनीकी शिक्षा के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की सरकारी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। तकनीकी शिक्षा के बढ़ते निजीकरण के बीच अनेक संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
एसएमएस से मिलेगी चयन की सूचना
प्रवेश की पहली चयन सूची 8 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें सीधे उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। प्रथम सूची के छात्रों को 8 से 10 जुलाई के बीच कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश पक्का करना होगा। इसके बाद, अपग्रेडेशन के साथ दूसरी चयन सूची 16 जुलाई को जारी होगी, जिसके तहत चयनित छात्रों को 18 जुलाई 2026 को प्रवेश दिया जाएगा।
तकनीकि शिक्षा में निजीकरण की जानकारी नही:अजय
शासकीय आईटीआई के प्रिंसिपल अजय सिंह बागरी ने बताया कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश की पहली चयन सूची 8 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद रिक्त रहने वाली सीटों के लिए नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
