पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:बेटमा थाना क्षेत्र में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर भागे एक आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में भोपाल से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर पुलिस ने दो टीमों को लगाया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी मीना करनावत ने बताया कि घटना ग्राम घाटाबिल्लौद स्थित फेमस विला कॉलोनी की हैं, यहां सोमवार देर रात एक महिला की हत्या की घटना सामने आई थी.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 37 वर्षीय मनोज पंथी निवासी जेपी नगर, भोपाल ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही टीमों ने टेक्निकल और फील्ड इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आरोपी के भोपाल पहुंचने की जानकारी जुटाई. कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मनोज पंथी को जेपी नगर, थाना गोमती नगर, जिला भोपाल से गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में फूड पॉइजनिंग से हादसा: 4 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Tue Dec 9 , 2025
छतरपुर: खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। खाना खाने के बाद 9 कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया […]

You May Like