स्काउट गाइड गोरखी का अपना संभागीय मुख्यालय वापस मांगेगी

ग्वालियर: भारत स्काउट एवं गाइड ग्वालियर मुख्यालय गोरखी स्काउट गाइड में स्थित है, जिसे स्मार्ट सिटी कारपोरेशन ने जबरन खाली कराया था। आज स्काउट एवं गाइड की जिला कार्यकारिणी बैठक में उक्त निर्णय सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व निगम सभापति व स्काउट जिला मुख्य कमिश्नर बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी भाई ने की। बैठक में जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया व अन्य पदाधिकारियों ने यह प्रस्ताव रखा तो इसे सर्वसम्मति से पारित कर जिला कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान व निगम आयुक्त संघ प्रिय से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी कहा कि सकाउट गाइड मुख्यालय गोरखी में म्यूजियम बना दिया गया है, जबकि इसे जब लिया गया था तब स्मार्ट सिटी ने वचन दिया था कि यह विकसित कर आपको दिया जाएगा।
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ ग्वालियर के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय स्काउट डफरन सराय पडाव ग्वालियर पर किया गया। बैठक का प्रारंभ स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। जिला सचिव सुरेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी गणों का स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक एजेंडा अनुसार बैठक प्रारंभ हुई बैठक में सुरेंद्र सिंह भदौरिया जिला सचिव द्वारा विगत बैठक मिनिट्स पढ़ कर सुनाए, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया । जिला कोषाध्यक्ष ग्वालियर सुनील दत्त उपाध्याय द्वारा 1 अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया एव एएसओसी ग्वालियर शंकर सिंह द्वारा संभाग स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय आयोजित कार्यक्रम पढ़कर सुनाए।

Next Post

निकाय कर्मियों ने हटाई कटीली झाड़ियां

Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर: डबरा मार्ग पर घाटमपुर से वेयर हाउस नगर के प्रवेश द्वार तक कटीली झाड़ियां और कचरे को साफ किया गया। भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत, मंडल महामंत्री गणेश खटीक, एडवोकेट हरीश अग्रवाल ने कटीली झाड़ियां हटाने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। उन्होंने झाड़ियों से दुर्घटना की संभावना व्यक्त की […]

You May Like