भारत ने अरुणाचल के स्थानों का नाम बदलने को चीन का व्यर्थ और बेतुका प्रयास बताया

नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने को व्यर्थ और बेतुका प्रयास बताते हुए आज दोहराया कि इस तरह की कोशिश से यह निर्विवाद सच नहीं बदलेगा कि यह राज्य भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

चीन की सरकार के इस कदम पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नामकरण के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों को जारी रखा है। अपनी सैद्धांतिक स्थिति के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।”

श्री जायसवाल ने कहा, “रचनात्मक नामकरण उस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा जो अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

Next Post

स्टेशन पर नज़र आया कोबरा

Wed May 14 , 2025
जबलपुर: रेल मंडल जबलपुर के अंतर्गत आने वाले भिटौनी रेलवे स्टेशन पर आज उस समय दहशत का माहौल बन गया जब करीब 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नजर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटारसी-कटनी मेमो ट्रेन के रुकते ही कुछ यात्री प्लेटफार्म पर स्थित कैंटीन के पास […]

You May Like