
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबाटोला निवासी एक महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शिल्पा चौधरी पिता मथुरा प्रसाद चौधरी (26) निवाली बाबाटोला हनुमानताल ने घर में जहर का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
