करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

इटारसी। शहर से सटे गांव सोनासांवरी में आज सुबह करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना आज सुबह करीब 8 बजे उस वक्त हुई जब ग्रामीण अपने घर के पीछे लगे ट्यूबवेल चालू करने गया था।

मिली जानकारी के अनुसार सोनासांवरी निवासी बिजली का काम करने वाले धर्मेन्द्र चौधरी 37 वर्ष अपने घर के पीछे ट्यूबवेल चालू करने गया था, उसी वक्त करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

मृतक के भाई जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को घटना के विषय में सूचना दी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शांतिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Next Post

नालों से अतिक्रमण हटा कर सफाई कराएं

Thu May 8 , 2025
नर्मदापुरम। नगर में चल रहे बारिश पूर्व बड़े नाले नालियों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा इंदिरा चौक इतवारा बाजार क्षेत्र के नाले का निरीक्षण किया गया। साथ ही बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी […]

You May Like