जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीएम डॉ यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी राज्य और देश की विकास योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आधार होती है। सही और सटीक आंकड़े ही शासन-प्रशासन को नीतियां बनाने में दिशा देते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्हें जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और जिम्मेदारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Next Post

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर-शाहपुर को मिले 90 लाख

Fri Feb 13 , 2026
बुरहानपुर: विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के सततए लगनशील और जनहितकारी प्रयासों के परिणामस्वरूप बुरहानपुर विधानसभा के नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बुरहानपुर एवं शाहपुर के लिए कुल 90 लाख रुपए की विशेष वित्तीय स्वीकृति प्रदान […]

You May Like