सीहोर. थाना कोतवाली अंतर्गत स्थानीय चाणक्यपुरी कालोनी में 60 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त महिला के पति ड्यूटी पर बैंक गए थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत चाणक्यपुरी निवासी मिथलेश नागर ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. बुधवार को वह बैंक चले गए थे जबकि घर पर उनकी पत्नी नीलिमा नागर अकेली थीं. दोपहर में उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति दोपहर में जब घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलते देखा. इस बीच पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि मिथलेश नागर का पुत्र आस्ट्रेलिया में है जबकि पुत्री जयपुर में नौकरी करती है. पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक प्रबंधक मिथलेश नागर कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले हैं.
Next Post
गंगासागर तालाब की भूमि की पुराई, निर्माण पर लगी रोक, एस डी एम ने जारी किया आदेश
Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर: गंगासागर तालाब की भूमि का सीमांकन की कार्यवाही पूरी होने तक तालाब की पुराई, किसी भी प्रकार के निर्माण और इसके स्वरूप में परिवर्तन पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आदेश में तहसीलदार गोरखपुर को गंगासागर संबधित पक्षों को […]

You May Like
-
4 months ago
दो बदमाशों से धारदार चाकू बरामद
-
2 weeks ago
साइबर अपराधियों से निपटना चुनौती- पुलिस आयुक्त