इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लोक परिवहन बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर एक सप्ताह में 31 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई. कार्रवाई में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स की कमी और ओवरलोडिंग जैसी खामियां सामने आईं.थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में बसों का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन और महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में मानपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है. इस दौरान बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी, इमरजेंसी एग्जिट की अनदेखी और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं होने जैसी लापरवाहियां मिलीं. कई बसों में ओवरलोडिंग भी पाई गई. पुलिस ने 31 बसों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान बनाकर कार्रवाई की.
