भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

दुबई, 10 सितम्बर (वार्ता) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)के खिलाफ बुधवार को एशिया कप के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हालिया समय में यहां मुकाबले कम खेले गए हैं। उनकी टीम पहले कुछ भी करने के लिए तैयार है लेकिन वह आज पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं।

यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहते थे। वसीम ने कहा कि उनकी टीम में आत्मविश्वास है और वह अच्छा क्रिकेट खेलने का प्रयास करेंगे। वसीम ने कहा कि उनकी टीम का संयोजन अच्छा है।

टीमें :

संयुक्त अरब अमीरात : मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

Next Post

टॉपर्स को मिलेगा स्कूटी का उपहार, 20 लाख से अधिक बालिकाओं को स्वच्छता राशि

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 11 सितंबर, गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के 7,832 स्कूल टॉपर्स विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. […]

You May Like