छतरपुर में झमाझम बारिश, तालाब-बांध लबालब; नदी-नाले उफान पर

छतरपुर। छतरपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 33.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में कुल 1135.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल की पूरी सीजन की वर्षा मात्र 617 मिमी थी। यानी इस बार दोगुनी बरसात दर्ज की गई है।

कहां कितनी बारिश हुई

इस सीजन में राजनगर में सर्वाधिक 70 मिमी वर्षा हुई। छतरपुर में 57 मिमी, गौरिहार में 50 मिमी, नौगांव में 35 मिमी, लवकुशनगर में 28 मिमी, बिजावर में 14 मिमी, बक्सवाहा में 10 मिमी और बड़ामलहरा में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश से जिले के तालाब और बांध लबालब भर गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान

जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई

Next Post

मेघनगर की फैक्ट्री में लगी आग 

Sun Aug 24 , 2025
झाबुआ। मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मेघनगर फार्मा केमिकल फैक्ट्री के चिलर में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से आज धुआं निकलते दिखाई दे रहा है। मौके पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची है। घटनास्थल पर तहसीलदार पलकेश परमार , सीएमओ राहुल वर्मा, टीआई केएल बरकडे मौके […]

You May Like