हॉकी ग्राउंड को खेल सुविधाओं सहित पुन: प्रारंभ करें


सतना : सतना के रेलवे क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बोर्ड का एक हॉकी मैदान मौजूद है. यदि इसे खेल सुविधाओं के साथ पुन: प्रारंभ किया जाता है तो युवओं को अच्छा मंच मिल सकता है. पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर महापौर द्वारा यह अनुारेध किया गया है.महाप्रबंक को लिखे पत्र में महापौर द्वारा यह उल्लेख किया गया है कि रेलवे क्षेत्र अंतर्गत हॉकी के मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताएं और खेल सफलता पूर्वक आयोजित हो चुके हैं. जिससे क्षेत्र के युवाओं को अच्छा खेल मंच प्राप्त होता रहा है. लेकिन वर्तमान समय में एक हॉकी का मैदान अस्थायी रुप से बंद पड़ा हुआ है.

सतना शहर सहित आस पास के क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा विभिन्न खेल विधाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रर्शन कर रहे हैं. साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई कीर्तिमान भी स्थापित कर रहे हैं. ऐसे में ग्राउंड बंद होने के कारण स्थानीय खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगिताओंं के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यदि इस खेल मैदान को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ पुन: प्रारंभ किया जाता है तो क्षेत्रीय युवाओं का राष्ट्रीय खेल हॉकी एवं अन्य खेलों के प्रति रुझान बढेगा. साथ ही यह सतना के खेल प्रेमियों व उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक सौगात सिद्ध होगी. जिसे देखते हुए महापौर द्वारा महाप्रबंधक से अनुरोध किया गया है कि रेलवे बोर्ड के इस हॉकी मैदान को सुसज्जित कर पुन: प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश प्रदान किया जाए.

Next Post

बर्बरता: लाठी से गाय को बेरहमी से पीटा, युवकों को धमकाया

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मवेशी बाजार पड़ाव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग एक गाय को बांधकर लाठी से बेरहमी से पीट रहा था। जब युवाओं ने बेजुबान की जान बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ […]

You May Like

Play sound