बेटे से मिलने USA गए दंपति के घर चोरी

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर में धावा बोलते हुए डिजिटल लॉक तोड़ते हुए जेवर नगदी पार कर दी। इसके साथ ही मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियां भी चुरा कर ले गए। चोरों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब पति-पत्नी अपने बेटे से मिलने यूएसए गए हैं।पुलिस के मुताबिक अविनाश जैन 50 वर्ष निवासी नव आदर्श कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कम्प्यूटर पार्टस की दुकान राईट टाउन में चलाता है, उसकी दीदी जीजा अपने बेटे रोहन जैन के पास युएसए गये हैं.

घर पर ताला लगा था, दीदी के यहाँ उमा बर्मन पिछले 16 साल से काम करती है जिनको घर की देखरेख करने एवं रात्री में घर में सोने के लिये बोलकर गई थी जो प्रतिदिन की तरह रात्री में परिवार के साथ घर में सोती थीं। बीती रात्री में 10 बजे अपने परिवार के साथ सोने के लिये आईं और घर के सामने के गेट का ताला खोलकर अंदर गई, देखा दरवाजे के ताले टुटे हैं सामान अस्त व्यस्त पड़ा हैं दोनों डिजीटल लाकर टुटे पड़े थे। मंदिर में रखा चांदी का पूजा का सामान गणेश जी मूर्ती, लक्ष्मी जी की मूर्ती, महावीर जी की मूर्ती, चाँदी की ट्रे, चांदी की जाँप, डिजीटल लाकर में रखे जेवर नगदी 9000 रूपए चोर चोरी कर ले गए।

Next Post

मुहाड़ी फाल की गहरी खाई में फंसे दो छात्रों को पुलिस ने बचाया

Thu May 15 , 2025
इंदौर: चौकी कम्पेल क्षेत्र के मुहाड़ी फाल में दो छात्र खाई में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने समय पर सकुशल बाहर निकाला. 19 वर्षीय वरुण बैरवा और लक्की विशाल अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे. इस क्षेत्र में पहले भी 10 मई को पवन श्रीवास्तव नामक युवक की […]

You May Like