महाकाल की नगरी में गूंजा जय बैरवा, सीएम का किया सम्मान


उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार की रात उज्जैन पहुंचे. यहाँ उन्होंने ऐतिहासिक फूलडोल चल समारोह में शामिल होकर नगरवासियों के साथ परंपरागत आयोजनों का आनंद लिया. टॉवर चौक पर समाजजन द्वारा शौर्य का प्रदर्शन भी किया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी हाथ आजमाएं. इस अवसर पर बेरवा समाज के विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया.फूलडोल चल समारोह समिति द्वारा वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है, जिसमें हर साल लगभग 50 हज़ार से अधिक महिला-पुरुष शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में सम्मिलित होकर उज्जैन की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं को निर्वहन किया।

नगर भर में गूंजा जय बैरवा
बैरवा समाज के अध्यक्ष राजेश जारवाल ने नवभारत से चर्चा में बताया कि फूल डोल चल समारोह परम्परा अनुसार आयोजित किया गया, तीन बत्ती चौराहा स्थित संत बालीनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. नगर भर में युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने जय बेरवा के जयकारे लगाते हुए शौर्य प्रदर्शन किया.

सीएम ने की नगर गणेश भगवान की महाआरती
टावर चौक पर बेरवा समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खजूरी वाली मस्जिद क्षेत्र पहुँचे, जहाँ नगर गणेश के आयोजन में शामिल होकर महाआरती की. यहां पर सत्यम ग्रुप द्वारा वर्षों पहले नगर गणेश जी की स्थापना की गई थी, मुख्यमंत्री डॉ यादव का घर भी इसी मोहल्ले में है.

राष्ट्रमंडल डोल और झांकियां निकली
बुधवार शाम 6 बजे से लगाकर पूरी रात तक झांकियां का कारवां निकलता रहा. इस दौरान परंपरागत डोल भी निकले, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बैरवा समाज की अनुयायियों ने पूजा की और रासमंडल भी मार्ग पर थिरकते के नजर आए

Next Post

इज़रायल ने हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया, गाजा सिटी पर हमले जारी रखने का लिया संकल्प

Thu Sep 4 , 2025
गाजा/यरूशलम, 04 सितंबर (वार्ता) इज़रायल ने बुधवार को गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए एक व्यापक युद्धविराम समझौते पर पहुँचने के हमास के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उसकी सेना गाजा सिटी पर एक बड़े हमले की तैयारी जारी रखेगी। हमास ने बुधवार को जारी […]

You May Like