बिजली कंपनी की टीम ने दो नाबालिगों को पीटा

कुएं पर मोटर निकालने पहुंची थी टीम, रोकने पर पत्थर से किया वार

 

सुसनेर, 27 जनवरी. ग्राम कजलास में सोमवार शाम को बिजली कंपनी की टीम ग्राम के ही कमल सिंह राजपूत के कुएं से मोटर निकालने पहुंची, तो कमल सिंह के नाबालिग पुत्र अनुज उम्र 15 वर्ष ने अपने एक और साथी दीपक राजपूत पिता शेर सिंह राजपूत उम्र 17 वर्ष के साथ टीम को मोटर निकालने से रोकते हुए कहा कि उसके पिता जी या दादा जी को आ जाने दो तथा अनुज ने वहीं से अपने दादा जी को फोन भी किया.

इससे बिजली विभाग की टीम नाराज हो गई और दोनों नाबालिगों की पिटाई की तथा पत्थर से वार किया, जिसमें दोनों नाबालिग को चोट आई है, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इनमें से अनुज को सिर पर चोट आने की वजह से टांके लगे हैं तथा उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रैफर किया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद बिजली कंपनी के जिम्मेदारों ने अपने फोन बंद कर लिए. बता दें ग्राम कजलास बिजली केन्द्र मोड़ी के अंतर्गत आता है, जिसके जेई इमरान का फोन भी बंद आ रहा है.

Next Post

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बी के जैन को बधाई दी

Mon Jan 27 , 2025
चित्रकूट, । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने आज सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के ट्रस्टी / निदेशक डॉ बी के जैन के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनसे भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि डॉ जैन […]

You May Like