जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

इंदौर: छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। छात्रा अपने जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपये की मांग कर रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता द्वारा कम पैसे दिए जाने से वह नाराज थी।पुलिस के अनुसार, वंशिका पिता मिश्रीलाल बरोले (16)कक्षा 11वीं की छात्रा थी, उसका गुरुवार को जन्मदिन था। अपने इस खास दिन के लिए वह नए कपड़े खरीदना चाहती थी, जिसके लिए उसने बुधवार को अपने पिता से 5 हजार रुपये मांगे थे।

वंशिका के पिता पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। उन्होंने अपनी असमर्थता जताते हुए वंशिका को 3 हजार रुपये दिए और कहा कि फिलहाल उनके पास इतने ही पैसे हैं। पिता की इस बात से वंशिका काफी नाराज हो गई थी।बुधवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम था। वंशिका की मां, बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उस शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन नाराजगी के चलते वंशिका ने जाने से साफ इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गई।

जब रात में परिवार के सदस्य शादी से वापस लौटे, तो घर के भीतर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वंशिका घर में फंदे पर लटकी हुई मिली।परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घर में जिस दिन बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था, वहां उसकी मौत की खबर से मातम पसर गया है। परिजनों ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने जन्मदिन को लेकर उत्साहित थी और कपड़े खरीदने की जिद कर रही थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना आत्मघाती कदम उठा लेगी।

Next Post

प्लॉट के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 41.80 लाख की ठगी

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर दो जालसाजों ने मिलकर प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक महिला से करीब 41 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पुलिस के अनुसार, दीपिका कुसमाकर की शिकायत पर आरोपी अमित पिता राकेश शर्मा निवासी छत्रीबाग और […]

You May Like

मनोरंजन