नीट परीक्षा: पेपर लीक के बाद पुनः परीक्षा में अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने बढ़ाया 15 मिनट का समय

नई दिल्ली। पर्चा लीक की घटना के बाद 21 जून को आयोजित होने जा रही पुनः परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा निर्धारित समय से 15 मिनट अधिक अवधि के साथ आयोजित की जाएगी।

एनटीए के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। एजेंसी का कहना है कि अतिरिक्त समय का उद्देश्य अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। पुनः परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

.....

Next Post

राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने पर कांग्रेस विधायकों का मार्च, उमंग सिंघार समेत कई विधायक हिरासत में

Fri Jun 12 , 2026
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिलने के बाद मामला राजनीतिक विरोध में बदल गया। राष्ट्रपति भवन में भेंट नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपत्ति दर्ज […]

You May Like