जिला जेल बैढ़न में कैदियों के लिए योग शिविर आयोजित


सिंगरौली : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आज सोमवार में जिला जेल बैढ़न में कैदियों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ म.प्र. उच्च न्यायालय के कार्यपालक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रुसिया द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश खालिद मोहतरम अहमद द्वारा योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कैदियों से सदा स्वस्थ बने रहने के लिए अपने दैनिक जीवनचर्या में नियमित रूप से योग को शामिल करने की अपील की।

शिविर के दौरान उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल ने बताया कि जेलों में नियमित योग और ध्यान करने से कैदियों के हिंसक स्वभाव में कमी आती है तथा उनका तनाव और मानसिक अवसाद दूर होता है। योग उन्हें आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच के जरिए एक बेहतर इंसान बनने और अपराध का रास्ता छोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आरडी पाण्डेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योग, आसनों, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार की जानकारी देते हुए उनका व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस योग शिविर कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश खालिद मोहतरम अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के सचिव मनोरम तिवारी, जेल अधीक्षक एलके त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आरडी पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे

Next Post

कफ सिरप पर केंद्र सरकार का सख्त आदेश: अब बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के नहीं मिलेगी कोई भी सिरप, मरीजों की सुरक्षा के लिए नियम लागू

Tue Jun 16 , 2026
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब खांसी, सर्दी, बुखार या किसी भी अन्य बीमारी से संबंधित सिरप बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदी जा सकेंगी। […]

You May Like