कुक्षी के कई मोहल्ले में एक महीने से हो रहा दूषित पेयजल सप्लाई,रहवासियों ने सौपा सीएमओ को ज्ञापन

कुक्षी।नगर के कई मोहल्लो में कई दिनों से गंदा और बदबूदार पेयजल सप्लाई होने से लोगों को पेट दर्द की समस्या के साथ पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।वही दूषित बदबूदार पानी के उपयोग से लोगों को जलजनीत बीमारियों को लेकर भय का वातावरण बना हुआ है।

नलों से गंदे पानी आने की रहवासियों की शिकायतों को महीना भर होने के बाद भी गंदे बदबूदार पानी की समस्या जस की तस बनी होने से परेशान रहवासियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान व उपाध्यक्ष शब्बर हुसैन बोहरा की मौजूदगी में सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार को ज्ञापन सौपा.ज्ञापन में बताया की विगत 20-25 दिनों से डोंगर दरवाजा से लेकर महात्मा गांधी मार्ग की प्रदाय किये जाने वाली पाइप लाइन में नाली का मटमेंला बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है जिसकी अनेकों शिकायतों के बावजूद भी लाइन से जुड़े लीकेज की समस्या का समाधान जल विभाग नही ढूंढ पाया है.दूषित जल से किसी अप्रिय स्थिति के लिए नगर परिषद उत्तर दाई होगा.सीएमओ ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही लीकेज ढूंढ़कर पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जायेगा.इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता,कैलाश गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,संतोष गुप्ता,मिंटू मंडलोई,अर्पित गुप्ता,राजेश अग्रवाल,पवन अग्रवाल,सुनील गुप्ता,कुशल सोनी,प्रकाश अग्रवाल,राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

Next Post

981 विद्यार्थियों ने दी आईपी की परीक्षा

Tue Mar 11 , 2025
नवभारत, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को बारहवीं कक्षा में आईपी (कॉमर्स)विषय का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार बारहवीं कक्षा के आईपी विषय का पेपर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 35 परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया। जिसमें […]

You May Like