981 विद्यार्थियों ने दी आईपी की परीक्षा

नवभारत, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को बारहवीं कक्षा में आईपी (कॉमर्स)विषय का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार बारहवीं कक्षा के आईपी विषय का पेपर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 35 परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया। जिसमें 998 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे, लेकिन 981 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी, अन्य 17 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। इसके अलावा जिले में कोई भी नकल प्रकरण इस पेपर में नहीं बना है।

Next Post

अवैध रूप से संग्रहित खैर की 67 नग लकडी जब्त की

Tue Mar 11 , 2025
सागर 11 मार्च । मध्य प्रदेश के सागर जिले के वन परिक्षेत्र बण्डा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रुप से संग्रहित खैर की लकडी को पकडने में सफलता हासिल की। वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बीट निहानी अंतर्गत […]

You May Like