सागर: सिरोंजा स्थित बाबूलाल ताराबाई इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी में “राष्ट्रीय अभियंता दिवस”की थीम “डीप टेक एवं इंजीनियरिंग उत्कृष्टता: भारत के टेकाड को प्रोत्साहन” रही, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर्स एवं उन्नत मटेरियल्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में भारत की भूमिका को रेखांकित करता है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले ने तकनीकी नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन संतोष जैन ‘घड़ी ने छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें शामिल थीं:रंगोली प्रतियोगिता
प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन, पोस्टर मेकिंग
,पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (PPT)
,क्विज़ प्रतियोगिता आयोजन में मेघा सोनी, पुनीत शुक्ला, गजेंद्र सिंह, आकाश दुबे और महिमा जैन ने मुख्य भूमिका निभाई।प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने हेतु तरुण यादव, बी.के. पांडे, डॉ. शारदा सिंह और श्रीमती वैशाली साहू ने निर्णायक (जजेस) की भूमिका निभाई। संस्थान के सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
