दो भाइयों को पीटा

इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. तीन युवकों ने दो सगे भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

श्रीनगर काकड़ निवासी शाहनवाज शाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बड़ला निवासी जुन्ना उर्फ जुनैद, जावेद और रियाज से लघुशंका करने की बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ ही देर में तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते डंडों से हमला कर दिया. हमले में अजहर के सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गया. भाई को बचाने पहुंचे शाहनवाज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी. आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी फरार

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर. आजाद नगर इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. तीन युवकों ने एक युवक पर पहले लात घूंसों से हमला किया, फिर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना हुसैनी मस्जिद […]

You May Like