ताप्ती तट पर बोरगांव में पौधरोपण

मुलताई। मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा समिति सहित पर्यावरण प्रेमी शिक्षक आरके मालवीय द्वारा ताप्ती तट स्थित ग्राम बोरगांव में बाजार चौक में पौधारोपण किया।समिति के बाबूलाल बरौदे एवं ललित हारोड़े ने बताया मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा समिति और अध्यापक संघ द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से बीते आठ वर्षों से ताप्ती नदी के किनारे स्थित ग्रामों मे पोधरोपण किया जाता है। जिसमें सांडिया, चन्दोरा, मीरापुर , ताईखेड़ा , बाड़ेगांव , बलेगांव,डोहलन आदि ग्रामों में सफल वृक्षारोपण के बाद इस वर्ष भी शिक्षक आरके मालवीय के मार्गदर्शन में ग्राम की महिला सरपंच एवं पूर्व सरपंच धनराज लिलौरे की प्रमुख उपस्थिति में 45 पौधों का टी गार्ड सहित रोपण किया गया इस अवसर पर परिक्रमा पदयात्रा के संयोजक संजय राजू पाटनकर , बाबूलाल बरोदे , डॉ दीपचंद लिलौरे , सचिन सिंह ठाकुर , पवनसिंgह ठाकुर मासोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीन उपस्थित थे स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा पौधों को पालने का संकल्प लिया गया सूर्यवंशी सर ने पौधे पालने का संकल्प लिया।

 

 

Next Post

रक्षाबंधन आत्मा को बंधनों से मुक्ति की ओर ले जाने का संदेश : आचार्य श्री

Sat Aug 29 , 2026
भोपाल। रक्षाबंधन केवल सांसारिक रिश्तों में प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जैन दर्शन में आत्मा को बंधनों से मुक्ति की ओर ले जाने और प्रत्येक भव्य आत्मा के प्रति वात्सल्य रखने का संदेश देता है। शुक्रवार को श्रेयांसनाथ भगवान के निर्वाण एवं वात्सल्य महापर्व पर आयोजित धर्मसभा में […]

You May Like