केबिन कैफे कल्चर में अश्लील गतिविधियों के आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर: शहर में तेजी से बढ़ रहे केबिन कैफे कल्चर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष शोभा उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि इन कैफों में निजता के नाम पर अश्लीलता और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अध्यक्ष के अनुसार, विजय नगर और बरगी क्षेत्र में संचालित कई कैफों में छोटे-छोटे केबिन बनाकर प्रेमी जोड़ों को स्थान दिया जा रहा है, जहां हुक्का पार्टी और अन्य संदिग्ध गतिविधियां भी चल रही हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कैफों में युवतियों और नाबालिगों के साथ दुराचार के मामले सामने आए हैं, जबकि कई जगह मोबाइल से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेलिंग की घटनाएं भी हुई हैं। शोभा उपाध्याय ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कैफे संचालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया जाए, अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

Next Post

लोक निर्माण मंत्री ने की आमजनों से भेंट

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को नागपाल गार्डन मदनमहल स्थित विधायक कार्यालय में आमजनों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद भी किया तथा उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता की […]

You May Like