साइबर क्राइम से बचाव के लिए रामबाण साबित होगा सेफ क्लिक अभियान: टीआई इवनाती 

सारनी। साइबर क्राइम से बचने के लिए सेफ क्लिक अभियान रामबाण साबित होगा. जनता को ठगी से बचने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष अभियान चलाया है. उपरोक्त उदगार टी आई इवनाती ने व्यक्त किये है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन मे इस अभियान को चलाया जायेगा.श्री इवनाती ने कहा कि एसपी श्री जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सेक्स क्लिक अभियान के तहत जनता को जागरुक करने की बात कहीं है. उन्होंने कहा कि देशभर में साइबर क्राइम के जरिए धोखाधड़ी चल रही है साइबर क्राइम से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के लिंक को क्लिक करने से बचने की जरूरत है. बैतूल जिले में ही साइबर ठगी के कई लोग शिकार हो चुके हैं हालांकि

अधिकांश मामलों में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके बावजूद भी साइबर ठगो की जलसाजी के कई लोग शिकार हो रहे हैं. पुलिस विभाग ने साइबर ठगी को रोकने के लिए 24 जून से 8 जुलाई तक विशेष सेल्फ क्लिक अभियान शुरू किया है. इस अभियान का मकसद साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया जाना है. श्री इवनाती ने कहा कि ऑनलाइन ठगी. फर्जी लिंक, ओटीपी फ्राड,क्यूआर स्केम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी जालसाजी से बचाव के लिए बड़ा सुरक्षा कवच सेफ क्लिक अभियान है.

Next Post

वीरांगना रानीदुर्गावती की समाधि स्थल में मुख्यमंत्री ने टेका माथा

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के 463 वें बलिदान दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी समाधि स्थल पर माथा टेककर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही नर्रई नाला स्थित जहां वीरांगना शहीद हुईं थीं, वहां मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like