साय ने मकर संक्रांति व पोंगल पर्व की दी बधाई

रायपुर 13 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री साय ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व जैसे कई अलग अलग नाम से मनाया जाता हैं। दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला पोंगल समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार प्रकृति और फसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।

श्री साय ने कहा है कि मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह ऋतु परिवर्तन का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।

 

Next Post

अफगानिस्तान में सैन्य उपस्थिति पर विचार नहीं: सेना प्रमुख

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि भारत निकट समय सीमा में अफगानिस्तान में किसी भी सैन्य उपस्थिति पर विचार नहीं किया जा रहा है। जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘भारत और अफगानिस्तान के बीच भावनात्मक जुड़ाव हमेशा ऊंचा रहा है और आगे […]

You May Like