कार्यक्रम में आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

बुधनी. समीपस्थ शाहगंज में ईदगाह के पास एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई एक दुखद घटना में सिवनी मालवा निवासी 62 वर्षीय लालता प्रसाद बरैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, लालता प्रसाद पिता मंसराम बरैया निवासी सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम परिचित के बच्चों की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने शाहगंज आए थे. रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान कुछ युवक एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. मृतक लालता प्रसाद ने इस पर आपत्ति जताई और युवकों को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद वह उनके पीछे भागे और उसी दौरान उन्हें अचानक अटैक आया.

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जिसमें शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए. प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है.

 

Next Post

नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को भेजा जेल

Sat Jun 14 , 2025
बुधनी. पूर्व में जिले के ग्राम डोबी में एक नव विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दी थी. इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने मारपीट करने ओर दहेज को लेकर प्रताडि़त करने पर सास ससुर और पति पर आरोप लगाए थे. जिसमें पुलिस ने जांच शुरू […]

You May Like