नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को भेजा जेल

बुधनी. पूर्व में जिले के ग्राम डोबी में एक नव विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दी थी. इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने मारपीट करने ओर दहेज को लेकर प्रताडि़त करने पर सास ससुर और पति पर आरोप लगाए थे. जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के नजदीकी ग्राम डोबी में रहने वाले कामेश तिवारी पिता राजेश तिवारी का मेरठ यूपी निवासी मृतका प्रियांशी का विवाह दो साल पहले शाहगंज के ग्राम डोबी निवासी कामेश तिवारी से विवाह हुआ था.

इस मामले में जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष और ससुराल पक्ष में झूमाझटकी, मारपीट की स्थिति बनी. जिसके बाद कोतवाली थाने से पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम हुआ था और अंतिम संस्कार भी राजघाट पर किया गया था.

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि ग्राम डोबी में प्रियांशी तिवारी पति कामेश तिवारी उम्र 31 साल ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दी थी. इस मामले में युवती के परिजनों ने मारपीट करने और दहेज को लेकर प्रताडि़त करने पर सास-ससुर और पति पर आरोप लगाए थे. जिसमें पुलिस ने जांचोपरांत पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

 

Next Post

अच्छी बारिश की कामना में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल को चढ़ाया मीठे चावल का भोग

Sat Jun 14 , 2025
इटारसी। नगर में पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलणं सेवा समिति ने अच्छी बारिश की कामना लेकर मीठे चावल का वितरण पुराना फल बाजार स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर के पास किया। बाजार आए अनेक लोगों ने मीठे चावल का प्रसाद ग्रहण किया। समाज ने भगवान वरुणदेव से अच्छी […]

You May Like