
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई. इस दौरान जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 128 आवेदक अपनी समस्यों के आवेदन लेकर पहुंचे. जिसमें जमीन पर कब्जा दिलाने, सीवेज की समस्या नामांतरण, पेंशन, अवेध प्लाटिँग से अन्य मामलों के आवेदन आए. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया. सुनवाई में एडीएम आईएएस सुमित पांडेय, एडीएम महेंद्र कवचे एवं अन्य विभागों के अधिकारियों शामिल रहे.
-दिव्यांग बुजुर्ग महिला पहूंची सुनवाई बाद
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के चेंबर के बाहर जनसुनवाई के बाद एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला आर्थिक सहायता के लिए भी आवेदन लेकर पहुंची. कलेक्टर ने महिला से आवेदन लेकर बात की और आर्थिक सहायता के लिए आश्वासन दिया, बतादें कि एक बार पहले भी इन्हीं बुजुर्ग महिला को कलेक्टर आर्थिक सहायता कर चुके हैं. उसके बाद भी महिला की दयनिय स्थिति को देखते हुए फिर से सहायता के लिए कहा है.
से – मंदिर को आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग
जनसुनवाई में बैरसिया से श्री रामजानकी मंदिर खाकीवाला धार्मिक विकास समिति बैरसिया के अध्यक्ष जगदीश सारडा ने मंदिर को आवंटित भूमि का कब्जा दिलाने आवेदन सौंपा है. आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत देवलखेड़ा के अंतर्गत ग्राम अमरपुर में स्थित श्री रामजानकी मंदिर खाकी बावा वाला की आवंटित भूमि पर कथित रूप से भावसिंह, गोपाल सिंह (दोनों पुत्र अमान सिंह) एवं नवल सिंह द्वारा कब्जा किए जाने के कारण मंदिर के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं. मंदिर को आवंटित भूमि का कब्जा समिति को दिलाया जाए, सुनवाई उपरांत कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए.
-सीवेज के गंदे पानी की शिकायत
बैरागढ़ स्थित नंदा नगर निवासी देवेन्द्र प्रसाद ने सीवेज के गंदे पानी को लेकर शिकायती आवेदन दिया जिसमें उन्होने बताया
कि नंदा नगर में पड़ोसी दीपक सुनमोरिया एवं पिंकी सुनमोरिया द्वारा जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण कर शौचालय और सीवेज का गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा है. जिससे मकान की दीवारों और नींव में सीलन, दरारें आ रही हैँ. इस संबंध में नगर निगम सीवेज विभाग तथा स्वच्छता ऐप पर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने निगम के अधिकारी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
