राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का गांधी चौक पर कैंडल मार्च व धरना

सीधी।संयुक्त विपक्ष द्वारा छात्रों की मांगों के समर्थन तथा उन पर हो रहे कथित अन्याय और अत्याचार के विरोध में संसद से प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रधानमंत्री आवास के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्रों के समर्थन में सायं 8:00 बजे कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया गया।

धरना-प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को बलपूर्वक रोकना लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज़ उठाना और उनकी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर जिस प्रकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संसद से प्रधानमंत्री आवास तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं तथा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की भावना पर सीधा आघात है।

ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

धरना-प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की तथा उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए छात्रों की मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की।

उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Next Post

NEET पेपर लीक विवाद: सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग थाना, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Tue Jul 21 , 2026
प्रधानमंत्री आवास के पास NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाना पहुंचीं सोनिया गांधी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंगलवार को नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में […]

You May Like