भोपाल: टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी से एक दो पहिया वाहन, दूध के 2 बड़े केन और एक छोटा ढबरा जब्त किया है. गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ पूर्व के 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज है.पुसिस के मुताबिक 6 मार्च को फरयादी मुकेश मीणा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मीणा ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह दूध देने जीटीवी काम्प्लेक्स के पीछे इनर कोट आया था. वहां उन्होंने अपनी बाइक और उस पर लदे दूध के 2 बड़े केन और 3 छोटे ढबरे टंगे थोड़ी देर के लिए छोड़कर कहीं गया था. इस दौरान अज्ञात चोर यह सब चोरी कर ले गया.
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक संदिग्ध की पहचान की. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बादशाह बेग (42) निवासी अरेरा हिल्स बताया. आरोपी ने संबंधित स्थान पर चोरी की घटना को स्वीकार किया. पुलिस ने उसके पास से मिले सामना को भी जब्त कर लिया.
Next Post
लव जिहाद का मामला? भोपाल के बजरिया इलाके में बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Sat Mar 21 , 2026
भोपाल:बजरिया थाना इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के मुताबिक हिन्दू संगठन को सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में हिंदू महिला को फैजान नाम का युवक अपने […]

You May Like
-
8 months ago
अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी… भीड़ से बचें, सतर्क रहें
-
11 months ago
करैरा में 84 हजार कीमत की 18 पेटी अबैध शराब जप्त
-
7 months ago
बच्चों के नियमित उपचार के लिए काउंसलिंग दें: गौरव