भोपाल:बजरिया थाना इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के मुताबिक हिन्दू संगठन को सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में हिंदू महिला को फैजान नाम का युवक अपने साथ लेकर गया है. मौके पर पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जानकारी जुटाई. मामला लव जिहाद का मालुम होने पर कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी फैजान जिस महिला के साथ होटल में गया था. वह महिला मूलतः रायसेन जिले की रहने वाली है. महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. महिला की पहचान फैजान से कैसे हुई और दोनों होटल में किस इरादे से पहुंचे थे. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है. मामले में बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है
